फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को लगाया गोली मारने का आरोप, पुलिस ने उपचार को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कुतकपुर में घर लौट रहे अधेड़ को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी भाग गए। वहीं सूचना पर पहुंची ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया। थाना जसराना के गांव अकबरपुर में अचानक हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक आदमी को सड़क पड़ा देखा। लोगों ने दौड़कर देखा तो रास्ते में श्रीकृष्ण पुत्र मुंशी लाल पड़ा हुआ था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल अधेड़ को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां हालात गंभीर होने पर उसे रैफर कर दिया। घायल की बहिन विमला देवी ने बताया कुछ दिन पूर्व उसके बेटे का शव पेड़ पर लटका मिला था। जिसकी पैरवी श्रीकृष्ण कर रहा था। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा घायल को उपचार के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें