फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहाबाद : ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 10 लाख ठगे

Sun, 05 Nov 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शिकोहाबाद। ऑनलाइन ट्रेडिंग कराने के लिए ट्रेनिंग एकाउंट खोलने का झांसा देकर जालसाज ने दस लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की गुहार लगाई। इसके बाद शिकोहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रोफेसर कालोनी निवासी विवेक मिश्रा के पास 28 से 31 अक्तूबर तक लखनऊ से 8962902695 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम संजय मेहता निवासी लखनऊ बताया। उसने विवेक को ट्रेडिंग की ट्रेनिंग का झांसा देते हुए खाते की जानकारी कर ली और 10 लाख रुपये खाते से पार कर दिए। मामले की जानकारी पीड़ित को 2 नवंबर को हुई। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करते हुए थाना शिकोहाबाद में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें