फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क पर खेल रही बालिका को बरात की बस ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। घर के बाहर खेल रही बालिका को बरातियों से भरी बस ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन

मामला थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला रामचंद्र का है। बरातियों को लेकर लौट रही बस ने घर के बाहर सड़क पर खेल रही एक चार वर्षीय बालिका को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को लेकर भागा। कुछ दूरी पर जाकर चालक बस को खड़ा कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया है। बालिका का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा है। थानाध्यक्ष संजुल पांडेय ने बताया कि बालिका आरजू (4) पुत्री मनोज कुमार निवासी नगला रामचंद्र की प्राइवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृत बालिका के पिता की तहरीर पर बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें