फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध अवस्था में किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत दिखतौली गांव में एक किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजन आननफानन में किशोरी के शव को लेकर बाग में पहुंचे और अंत्येष्टि कर दी। किशोरी की मौत को लेकर गांव में चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार किशोरी ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जब इसकी जानकारी हुई तो पूरे परिवार में सन्नाटा पसर गया। परिजन आनन फानन में शव को लेकर गांव के बाहर बाग में पहुंचे और किशोरी को चिता पर रख कर जला दिया। जबकि हिन्दू मान्यता में किशोरी के शव को जलाया नहीं जाता है। किशोरी की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि इस संबंध में थाना पर कोई सूचना नहीं है। अगर कोई तहरीर या शिकायत मिलती है तो जांच की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें