फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शायर जीरो ने जीता बज्मे उर्दू दुबई का खिताब

Thu, 29 Jun 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के हास्य व्यंग के उस्ताद शायर लियाकत अली उर्फ जीरो ने दुबई की संस्था बज्मे उर्दू द्वारा कराई गई उर्दू ग़जल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता पर स्थानीय शायर, कवि और साहित्यक व सामाजिक संस्थाओं ने सम्मान किया।चिश्ती नगर निवासी लियाकत अली अपने कलामों से लोगों को हंसाने के लिए अपनी पहचान रखते हैं। उन्हें लोग जीरो उस्ताद के नाम से भी पहचानते हैं। 14 जून को हुई प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक रचनाएं पहुंची थीं। इनमें से 25 शायरों का चयन हुआ। इनमें जीरो उस्ताद भी शामिल रहे। अंतिम दौर के लिए भी उन्होंने अपनी रचनाएं और वीडियो भेजा। 18 जून को घोषित हुए परिणाम में उन्हें प्रथम स्थान मिला। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 250 अमेरिकी डालर मिले हैं। जो उनके बैंक खाते में संस्था द्वारा भेजे जाएंगे। उनकी इस उपलब्धि पर मुहम्मदपुर में हाजी ऐजाज के आवास पर मुशायरा हुआ। अध्यक्ष असलम अदीब ने कहा कि जीरो उस्ताद ने शहर का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। मुशायरे की शुरूआत उर्दू एकेडमी के बिसारुद्दीन और दाउद इकबाल ने दीप जलाकर की। मुख्य अतिथि हाजी इरफान और डाॅ. जफर आलम ने आभार जताया। इस दौरान शायर अरमान वारसी, कलीम नूरी, सालिम शुजा, हाजी ऐजाज, चांद अकबराबादी, अनवर अमान अकबराबादी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें