फिरोजाबाद। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शौर्य जागरण यात्रा रविवार सुहागनगरी पहुंची तो जोशीला स्वागत किया गया। भगवा झंडे के साथ जयश्रीराम का नारा बुलंद करते हुए युवा निकले तो बाजार में जोश भर गया। गोपाल आश्रम प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को उनके अधिकारों के प्रति जगाना है। हर घर में अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर की जानकारी पहुंचाना है। इस दौरान शौर्य जागरण यात्रा ने नगर में भ्रमण किया। यात्रा के भ्रमण कार्यक्रम में सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने हिंदू सनातन धर्म के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा करने पर प्रदेश व केंद्र सरकार को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन मंत्री अनुज कुमार, सुनील पाराशर, स्थानीय महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, रामबाबू झा, अंबेश शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, ब्रजेश यादव, भारत सिंह यादव, रवींद्र शर्मा, अजीत अग्रवाल, गोरक्षा संघ के अशोक शर्मा एवं पवन तैनगुरिया सहित काफी संख्या में हिंदूवादी नेता मौजूद थे।