कस्बा पाढ़म फीडर से लगे नगला मदार, नगला इमलिया एवं सिकंदरपुर में झूल रहे तारों को खुद एसडीएम के नेतृत्व में सही कराया गया।
जसराना विधायक रामवीर सिंह यादव तार से चिकपकर मृतक श्रीकृष्ण के घर पहुंचे जहां शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। वहीं उन्होंने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान लटक रहे तारों को देखकर भौंचक रह गए। एसडीएम अमित सिंह के निर्देशन में नगला मदार, नगला इमलिया, सिकंदरपुर में तारों को सही कराया गया। इस दौरान नए पोल लगाने के साथ तारों को सही किया गया। विधायक जसराना ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण एक युवक की जान गई है। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार से सहायता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।