फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बंबा में गिरने से सात वर्ष के बालक की मौत

Mon, 22 May 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना/खैरगढ़। तहसील जसराना के गांव कचमई में सात वर्ष के बालक की बंबा में डूबने से मौत हो गई। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। मृत बालक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। कचमई निवासी रामसेवक रविवार की सुबह अपने खेतों में पानी लगाने जा रहे थे। उनका सात वर्ष का पुत्र केशव भी अपने पिता के साथ चल दिया। रामसेवक ने बंबा पर इंजन लगाया और खेत में पानी भरने लगा। इस दौरान केशव बंबा पर ही बैठा रह गया। कुछ देर बाद वहां से गुजरे ग्रामीण ने बंबा में एक बालक को पड़ा देखा। बालक को बंबा में देख चीख पुकार मच गई। बच्चे को बंबा से बाहर निकालकर आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए लेकर गए, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक के मृत होने की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान एवं लेखपाल सोमेश कुमार पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। परिजन ने बालक को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लेखपाल सोमेश कुमार ने कहा बंबा में डूबने से बालक की मौत हुई है। परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें