फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क व यूनिफार्म तैयार करेंगे स्वयं सहायता समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद।ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मचारी स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित विशेष यूनीफार्म,मास्क एवं सैनिटाइजर का इस्तेमाल करेंगे। ग्रामीण सफाई कर्मियों को सफाई कार्य के दौरान विभिन्न संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए ये निर्देश जारी किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को संक्रामक बीमारी बचाव के लिए सहयोगी उपकरणों के अतिरिक्त मास्क, सैनिटाइजर और एक विशेष किस्म की यूनीफार्म उपलबध कराई जाएगी। खास किस्म की यूनीफार्म एवं मास्क तैयार करने का जिम्मा ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय स्वयं सहायता समूह को दिया गया है। वहीं मास्क एवं यूनीफार्म तैयार करने में प्रयुक्त होने वाले मटेरियल की खरीद ग्राम निधि के आपदा प्रबंधन खाते से की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुचारू रखना प्राथमिकता है। वहीं सफाई कर्मी किसी प्रकार की संक्रामक बीमारी की चपेट में नहीं आए इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें