फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई साईं बाबा की पालकी

Sun, 01 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
साईं पालकी यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
नववर्ष पर कान्हा सेवा समिति के तत्वावधान में साईं पालकी धूमधाम से निकाली गई। पुष्प वर्षा के साथ जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।सर्वप्रथम राधाकृष्ण मंदिर पर हवन का आयोजन किया गया। महंत भोले शर्मा ने मंत्रोच्चारण कर हवन में आहुतियां दिलाई। इसके बाद साईं पालकी निकाली गई। शुभारंभ पूर्व सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर जलेसर रोड, शिवाजी मार्ग, कोटला रोड होते हुए बडे़ हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पालकी यात्रा में खाटू श्याम की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। इसके बाद दिलीप पैलेस में भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर सतीशचंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रकाश गर्ग, सचिन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, संतोष, हिमांशु अग्रवाल, उमेशचंद्र शुक्ला, संजू बघेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें