दशहरा के लिए सुरक्षा की व्यवस्था कर ली गई है
कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा ने बताया कि रावण वध देखने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 11 थानेदार और इंस्पेक्टर, तीन वरिष्ठ उपनिरीक्षक, 12 दरोगा, 52 एचसीपी, 81 सिपाही, 15 महिला सिपाही, टीयर गैस के दो जवानों के साथ 120 रंगरूट और एक प्लाटून पीएसी को तैनात किया जाएगा। बंबा चौराहा से कोटला चुंगी ओर आने वाले वाहनों को बंबा चौराहा पर ही रोक दिया जाएगा। ककरऊ कोठी से आने वाले वाहनों को जलेसर रोड से सुभाष तिराहे की ओर मोड़ दिया जाएगा। बर्फ खाना चौराहा से शिवाजी मार्ग और हाजीपुरा की ओर से आने वाले वाहनों को सर्कुलर रोड चौराहा पर रोक दिया जाएगा। इसी तरह नालबंद और गांधी पार्क से सदर बाजार की ओर वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। नगला बरी और सुभाष तिराहे से सर्विस रोड पर आने वाले ऑटो पर भी प्रतिबंध रहेगा। इन ऑटो को सर्विस रोड पर चलाया जाएगा। नो एंट्री खत्म होने के बाद भी टूंडला और शिकोहाबाद से आने वाले वाहनों को शहर के अंदर हाइवे से नहीं गुजरा जाएगा। यह वाहन बाईपास मार्ग होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे।