फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन 2024:  वाटरप्रूफ लिफाफे में सुरक्षित राखी पहुंचाएगा डाक विभाग, बनाए गए अलग से काउंटर

Fri, 09 Aug 2024 01:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

डाक विभाग द्वारा बहनों की राखी को सुरक्षित भाइयों तक पहुंचने के लिए  वाटर प्रूफ लिफाफा उपलब्ध कराया जाएगा। डाकघर से यह लिफाफा खरीदा जा सकता है, जोकि बारिश या पानी के संपर्क में आने से खराब नहीं होगा। 
 
विज्ञापन
राखी - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में रक्षाबंधन के मौके पर बहनों की राखी भाई के घर तक सुरक्षित पहुंचाने को डाक विभाग ने इस बार भी रक्षाबंधन के त्योहार से पूर्व विशेष व्यवस्था की है। प्रत्येक डाकघर में अलग से काउंटर स्थापित किया है। ताकि बहनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। डाकघर दस रुपये का वाटरप्रूफ लिफाफा दे रहा है ताकि बारिश का मौसम होने के कारण राखी खराब नहीं होने पाएं।
विज्ञापन

 

भाई बहनों के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार करीब आ गया। इसके साथ बाजार में राखी सजी दिखाई देने लगीं। भाइयों के घर से दूर होने के कारण और बहन के रक्षाबंधन पर भाई के पास तक नहीं पहुंच पाती हैं वह भाई बहन के प्यार के प्रतीक राखी भाई को भेजतीं है। इसके लिए बहनों ने राखी भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। बहनों के इस त्योहार को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। ताकि भाईयों के लिए राखी भेजने वाली बहनों को डाकघर में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

 
विज्ञापन

मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए मुख्य डाकघर में दो काउंटर स्थापित किए हैं। ताकि बहनें यदि भाई को राखी भेजती हैं तो उनके काम को तत्काल किया जा सके। विभाग की ओर से दस रुपया मे एक वाटरप्रूफ लिफाफा भी दिया जा रहा है। राखी स्पेशल लिफाफा होने के कारण इसमें रखकर सुरक्षित राखी भाइयों के घर तक पहुंच जाएंगी। इसके साथ ही जिले के सभी उप डाकघरों में भी रक्षाबंधन के लिए विशेष काउंटर की स्थापना की गई है। उन्होंने सभी डाकघर के स्टाफ से कहा है कि वह भाइयों को राखी भेजने वाली बहनों के काम को प्राथमिकता के आधार पर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें