फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तहसील मुख्यालय पर ही रहेंगे एसडीएम, तहसीलदार, सीओ

Tue, 30 Jul 2024 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसडीएम, तहसीलदार और सीओ अब अपने सर्किलों में ही निवास करेंगे। इसका पूर्ण पालन कराने के लिए डीएम रमेश रंजन ने सभी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। मुख्यालय स्थित आवास को खाली कराने के साथ तहसीलों में शिफ्ट कर दिया है। तहसीलों में अधिकारी निवास कर रहे हैं कि नहीं इसकी जांच के लिए वीडियोकॉल करके भी पता किया जा रहा है। क्यों कि कभी भी शासन स्तर से भी गोपनीय ढंग से टीम आकर यहां सीधे जांच कर सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने पिछले दिनों निर्देश जारी किए थे कि एसडीएम, तहसीलदार के साथ सीओ अब तहसील मुख्यालय पर ही निवास करेंगे। प्रदेश के सभी डीएम को इसका प्रभावी ढंग से पालन कराने के आदेश दिए थे। साथ ही यह भी कहा था कि इसकी हकीकत जानने के लिए प्रदेश स्तर से वरिष्ठ अधिकारी कभी भी तहसीलों में जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। डीएम रमेश रंजन ने इसको ध्यान में रखते हुए जिन एसडीएम, तहसीलदार के साथ उनके स्टाफ को मुख्यालय पर आवास आवंटित थे, उनको आवास खाली कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सभी को अपनी-अपनी तहसील के मुख्यालय पर ही रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ एसडीएम, तहसीलदार व सीओ तहसीलस्तर पर निवास कर रहे हैं कि नहीं इसकी हकीकत पता करने के लिए देर रात वीडियोकॉल करके भी पता किया जा रहा है। एडीएम विशू राजा ने कहा कि जिला मुख्यालय पर एसडीएम एवं तहसीलदार को आवास आवंटित थे, वह खाली करा लिए गए हैं। सभी को तहसीलों में आवास बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वीडियोकॉल करके भी जांच की जा रही है। क्यों कि शासन स्तर से भी मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें