फिरोजाबाद। वर्षों से विद्युत उपभोग कर एक बार भी विद्युत बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा गया। यूपीएसआईडीसी फीडर पर एसडीओ दुष्यंत कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान 56 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। यह उपभोक्ता कभी भी विद्युत बिल जमा न करने वाली श्रेणी में आते हैं।
72 हजार उपभोक्ता है, जो कई वर्षों से विद्युत उपभोग कर रहे हैं। मगर बिल जमा करने के नाम पर आनाकानी कर रहे हैं। विभाग ने इन उपभोक्ताओं को चिन्हांकित कर लिया है। शनिवार को एसडीओ दुष्यंत कुमार के नेतृत्व में टीम ने मुईद्दीनपुर, नया बांस, कोटला, टापा खुर्द, नगला सौंठ, रैपुरा पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने कनेक्शन काट दिए।
यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा। एसडीओ दुष्यंत का कहना है कि 56 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए हैं। इन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया था। अधिकांश कनेक्शन सौभाग्य योजना के तहत दिए गए हैं।