फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पचोखरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बांटी गई स्काउट ड्रेस

Tue, 22 Apr 2025 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। उच्च प्राथमिक विद्यालय पचोखरा में सोमवार को निशुल्क स्काउट ड्रेस का वितरण किया गया। ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए।
विज्ञापन


बच्चों को ड्रेस वितरित करते हुए जिला गाइड कैप्टन विनीता चौधरी ने कहा कि यह समाजसेवा का सबसे अच्छा माध्यम है। प्रत्येक वर्ष विद्यालय स्तरीय, न्याय पंचायत, ब्लाक स्तरीय व जिला स्तरीय स्काउट एवं गाइड की रैली का आयोजन किया जाता है। इसमें स्काउट एवं गाइड अपने पूर्ण गणवेश में रेलियो में प्रतिभाग करते हैं। ब्लाक स्काउट मास्टर टूंडला रणजीत सिंह ने कहा कि स्काउट एवं गाइड बिना किसी स्वार्थ के समाज सेवा में सदैव तत्पर रहता है। किसी भी विषम परिस्थितियों से संघर्ष करने के लिए तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण व निशुल्क स्काउट ड्रेस वितरण से बच्चों में स्काउट एवं गाइड के प्रति लगाव उत्पन्न होगा और मेहनत से प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस मौके पर रविंद्र सिंह गौतम, विनीत चौधरी, रणजीत सिंह, निशा कुमारी, प्रशांत शर्मा, नूतन रानी, राजकुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें