फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार दोस्तों की मौत, बाजार से घर लौट रहे थे; गांव में पसरा मातम

Fri, 12 May 2023 04:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में स्कूटी सवार दोस्तों की मौत हो गई। वह बाजार से घर लौट रहे थे। खबर मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया। 
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बृहस्पतिवार की रात दक्षिण थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्कूटी सवार दोस्तों की मौत हो गई। दोनों चूड़ी छपाई का काम करते थे। दोस्तों की मौत से परिवारों में चीख पुकार मच गई। गांव में मातम पसर गया।

राजा का ताल से घर लौट रहे थे

दक्षिण थाना क्षेत्र के हुंडावाला बाग निवासी रविकांत (28) और लाइनपार थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी श्रीनाथ (26) आपस में दोस्त थे। दोनों चूड़ी छपाई का काम करते थे। बृहस्पतिवार रात को स्कूटी से किसी काम से राजा का ताल क्षेत्र की ओर गए थे। लौटते वक्त रात करीब 12 बजे जैसे ही दोनों स्कूटी से रवि यूनिटी हॉस्पिटल के समीप हाईवे पर पहुंचे, वैसे ही पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से दोनों को रौंद दिया। 

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई

वाहन की टक्कर से दोनों काफी ऊपर उछल गए। एक युवक सड़क के एक तरफ दूसरा दूसरी तरफ गिरा। थाना पुलिस ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी करके दोनों के परिजन को सूचना दी। शुक्रवार की सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शव परिजन के सुपुर्द कर दिए।

तीन दिन पहले ही खरीदी थी स्कूटी

श्रीनाथ ने तीन दिन पहले ही नई स्कूटी खरीदी थी। कामकाज के सिलसिले में दोनों दोस्त शाम के वक्त एक साथ होते थे। बृहस्पतिवार रात को करीब 11:30 पर जब मां ने फोन किया तो श्रीनाथ ने बताया कि वे अभी रास्ते में हैं। थोड़ी देर में घर पहुंच जाएंगे। रात करीब सवा बारह बजे जैसे ही पुलिस का फोन दोनों के परिवारों में पहुंचा। वैसे ही दोनों घरों में परिजन की चीत्कार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें