फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने दिखाया हुनर

Fri, 19 Feb 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गोपी श्याम इंटर कॉलेज में दिशा चाइल्ड फन इंडिया के द्वारा साइंस कांग्रेस विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान तरह तरह के मॉडलों में छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी काबलियत झलक रही थी। प्रदर्शनी में 25 विद्यालयों ने भाग किया। मुख्य अतिथि बीएसए बालमुुकुंद प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। प्रतिभागियों ने वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर लाइट, डायनमो से बिजली उत्पादन करने का मॉडल प्रदर्शित किया। ज्वालामुखी और गैस आदि का चित्रण किया। बीएसए बालमुकुंद प्रसाद ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। प्रदर्शनी में विद्यालय संरक्षक सोमेंद्र दीक्षित, चेतन दीक्षित, दिशा चिल्ड्रन सोसाइटी के कोर्डिनेटर बृजेश पाठक, अनुपम शर्मा, प्रियंका तिवारी, धर्मेंद्र सिंह सैंगर, मानपाल, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें