फिरोजाबाद। लगातार बारिश के कारण जिला प्रशासन ने कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों में आज यानी शुक्रवार को भी अवकाश घोषित किया है। यह आदेश सभी निजी, मिशनरी और सरकारी स्कूलों पर मान्य रहेगा। दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे कई जगह जलभराव की स्थिति हो गई है। आवागमन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश को देखते हुए डीएम रमेश रंजन ने शुक्रवार को सभी विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए हैं। जिन विद्यालयों में परीक्षाएं चल रही हैं, उन परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाकर छात्र-छात्राओं को सूचना देने के लिए कहा है।