श्वेता (फाइल फोटो)। स्रोत परिजन
- फोटो : श्वेता (फाइल फोटो)। स्रोत परिजन
एका। थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर में सांप के डसने से छात्रा की मौत हो गई। इकलौती बेटी होने के कारण मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
श्यामपुर निवासी देवीदयाल की पुत्री श्वेता (17) शनिवार की शाम को घर पर चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान छात्रा को सर्प ने डस लिया। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो परिजन तत्काल उपचार कराने को दौड़ पड़े। छात्रा को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिए जाने के बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस ले गए। ग्रामीणों के अनुसार छात्रा को झाड़-फूंक करने वाले (वायगीर) के पास लेकर भी दौड़े। लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली तो छात्रा को मृत मानकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि श्वेता महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। वह तीन बेटों के बीच परिवार की सबसे छोटी और इकलौती बेटी थी। संवाद