फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिकोहाबाद डाकघर से जुड़े निवेशकों की गाढ़ी कमाई में लाखों का घपला

Wed, 06 Dec 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद तहसील स्थित डाकघर में निवेशकों की लाखों रुपये की धनराशि घपले का मामला प्रकाश में आया है। डाकघर के आलाधिकारियों ने आनन फानन में दो अभिकर्ताओं की एजेंसी निलंबित की हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद निवेशकों में खलबली मची है। बचत विभाग ने जिले के सभी डाकघरों में बचत अभिकर्ताओं के लेनदेन की जांच के निर्देश जारी किए हैं। मामला डाकघर शिकोहाबाद से संबद्ध दो अभिकर्ताओं पायल गुप्ता एवं सुभाष गुप्ता के विरुद्ध बचत विभाग को मय हलफनामा एक शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में निवेशकों ने दोनों अभिकर्ताओं पर लगभग दो साल से उनके सावधि एवं फिक्स डिपॉजिट खाता में धनराशि जमा नहीं कराने का आरोप लगाया है। निवेशकों के अनुसार दोनों अभिकर्ता लगातार उनसे सावधि जमा की धनराशि का भुगतान प्राप्त करते रहे। दोनों अभिकर्ता शहर में स्थित खुद की अचल संपत्ति को बेच कर फरार हो गए हैं। इससे निवेशकों में गाढ़ी कमाई डूब जाने का अंदेशा है। उनमें खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


एजेंसी निलंबित, जमानतदार निशाने पर
मामला संज्ञान में आने के बाद जिले के बचत विभाग इस प्रकरण की गोपनीय जांच कराई। जांच के दौरान दोनों अभिकर्ता द्वारा शहर में कई माह से नहीं दिखने एवं धरोहर के रूप में बचत विभाग को रखी गई अचल संपत्ति भी बिक्री किए जाने का पुष्टि हुई। अब बचत विभाग ने दोनों अभिकर्ताओं पायल गुप्ता एवं सुभाष गुप्ता की एजेंसी निलंबित कर जांच बैठा दी है।विभाग ने अभिकर्ताओं की जमानत देने वाले दो अन्य व्यक्तियों रजनी गुप्ता एवं भगवान गुप्ता को भी जांच के दायरे में लिया है।
-
जिले के सभी डाकघरों में होगी जांच
शिकोहाबाद का मामला संज्ञान में आने के बाद मंडलीय बचत अधिकारी ने जिले में सभी डाकघरों से संबद्ध एजेंटों व निवेशकों के खातों की जांच के निर्देश दिए हैं। बीते दो माह से निवेशकों के खातों में सावधि खाते की धनराशि जमा कराने वाले एजेंट जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन

-
शिकोहाबाद डाकघर से संबद्ध दो अभिकर्ताओं पर निवेशकों की लाखों की धनराशि के घपले का संदेह है। दोनों के विरुद्ध निवेशकों ने शिकायत दर्ज कराई है। तलाश के बाद भी दोनों एजेंट सामने नहीं आए हैं। एजेंटों व उनके जमानतदारों की संपत्ति जब्त की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभात मिश्रा, उप निदेशक बचत आगरा मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें