फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर बचाएं खुद व दूसरों की जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। जवाहरलाल इंटर कॉलेज रतीगढ़ी नगला बीच में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लेखन, चित्रकला, क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईशा सिंह और चित्रकला में प्रथम स्थान वैष्णवी ने पाया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रामगोपाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों से न सिर्फ अपनी बल्कि अन्य लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए सड़क पर वाहन चलाते समय हमेशा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लेखन, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईशा सिंह, द्वितीय स्थान मोहिनी कुमारी, तृतीय स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैष्णवी, द्वितीय स्थान अंजली यादव और तृतीय स्थान कशिश गुप्ता ने प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में स्नेहा चौधरी प्रथम, प्रिया राजपूत द्वितीय और तृतीय स्थान सुमन ने प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक सत्यम सिंह, उमेशचंद्र, गौरव गुप्ता, दीपक चौहान ने प्रतियोगिता कराने में पूरा सहयोग दिया। प्रधानाचार्य रामगोपाल सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें