फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मातृ शक्ति सम्मेलन में गूंजी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की गूंज

Sun, 26 Feb 2023 05:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मातृ शक्ति सम्मेलन में गूंजी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की गूंज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। नारायण इंटर कॉलेज परिसर में मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. काजल सिंह ने कहा कि आज सभी लोग घर में बहू लाना चाहते हैं, लेकिन कोई बेटी नहीं पैदा करना चाहता। उन्होंने कहा कि बड़ा आश्चर्य होता है जब लोग उनसे बेटा पैदा करने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. रजनी यादव ने कहा कि आज का युग मातृशक्ति का है। हमारी बेटियां हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं। इस अवसर पर बेटियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वंदना दीक्षित ने की। इस अवसर पर श्रद्धा तोमर, संगीता शास्त्री , मनोरमा गुप्ता,नीता धनगर, श्वेता पोरवाल, आशा पोरवाल, रीना सिंह, गीता गुप्ता, वंदना गुप्ता और मुन्नीदेवी के अलावा डॉ. रामकैलाश यादव, विशाल गुप्ता, विष्णु सक्सेना, सीए अवधेश पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें