फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर 17 मार्च को नगर में सवर्ण हुंकार बाइक रैली निकाली जाएगी। रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि रैली के बाद मांग से संबंधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा जाएगा। 0इस दौरान सूर्य प्रकाश रावत, शैलेंद्र शुक्ला, दिनेश सिंह जादौन,अशोक गर्ग, दिनेश दीक्षित, विनोद दीक्षित,पवन शर्मा सहित काफी लोग मौजूद थे।