फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्टेशन रोड से गायब हुए नगर पालिका परिषद के लगाए पौधे

Fri, 09 Aug 2024 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। स्टेशन रोड पर नगर पालिका परिषद ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपित किए थे। इन पौधों को स्टेशन रोड पर बिना पॉलीबेग हटाए रोपित कर दिया गया, इतना ही नहीं पौधे रोपित करने के बाद उनकी ओर पलटकर भी नहीं देखा। नतीजन रोपे गए अधिकतर पौधे सूख गए और जो पौधे बचे थे वे ट्री-गार्ड के अभाव में निराश्रित पशुओं का निवाला बन गए। अब सड़क किनारे इक्का-दुक्का ही पौधे बचे हैं।
विज्ञापन




अभियान के तहत 20 जुलाई को पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह व ईओ आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में पालिकाकर्मियों से स्टेशन रोड पर सैकड़ों पौधे लगाए थे। पौधों को न सिर्फ बिना ट्री-गार्ड के लगा दिया गया था, अपितु पौधे बिना पॉलीबैग हटाए ही पौधे रोपित कर दिए गए थे। लगाए गए इन पौधों को पानी न मिलने से आधे से लगे पौधे सूख गए हैं। कुछ पौधों को दुकान के सामने होने पर दुकानदारों ने ही हटा दिया है। ऐसे में शहर के स्टेशन रोड पर रोपित पौधों में इक्का-दुक्का ही बचे हैं। मात्र रोपित पौधों की संख्या शासन-प्रशासन को भेजकर वाहवाही लूट ली। पालिका द्वारा लक्ष्य 17 हजार पौधे रोपित करने के एवज में कितने लगा दिए गए, किंतने बाकी हैं, पालिका ही बता सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें