शिकोहाबाद। मैथिल ब्राह्मण विद्यापति धर्मशाला में मैथिल ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता रामरतन झा ने की। इस दौरान नगर कमेटी शिकोहाबाद का चुनाव किया गया। जिसमें संजय झा को मैथिल ब्राह्मण समाज का नगर अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर रामसेवक वैद्य ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी है। इसके लिए आगामी 29 मार्च को जिला मुख्यालय पर एकत्रित होंगे। जहां समाज के सभी लोगों से विचार-विमर्श किया जाएगा।