शिकोहाबाद। खाद्य विभाग की टीम ने शहर में छापामार कार्रवाई की। टीम ने शहर के तीन स्थानों से अलग-अलग खाद्य सामग्री के सैंपल एकत्रित किए। एटा रोड स्थित संजीव कुमार के एक्सपेलर पर पहुंची। जहां सरसों का तेल निकाला जा रहा था। यहां टीम ने सरसों के तेल का सैंपल एकत्रित किया। इसके बाद टीम आवास विकास कॉलोनी में विशाल के वाटर प्लांट पर पहुंची। जहां से टीम ने पानी के पैकेटों के सैंपल लिए। इसके बाद टीम ने यहीं स्थित मोहन डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। जहां से टीम ने मावा का सैंपल एकत्रित किया। टीम के अचानक छापामार कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम के आगमन की सूचना पर अधिकांश कारोबारी अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिराकर घर चले गए। इस दौरान टीम में एफएसओ अनिल यादव, उमेश कुमार, यशपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।