फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चार माह से नहीं मिला वेतन, सफाई कर्मी हड़ताल पर

Mon, 04 Dec 2023 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने रविवार से कामबंद हड़ताल शुरू कर दी। सफाई कर्मियों की कामबंद हड़ताल के कारण फरिहा के आबादी क्षेत्र एवं प्रमुख बाजार में गंदगी के ढेर लग गए। कर्मचारियों ने वेतन मिलने तक कामबंदी का ऐलान किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत फरिहा में तैनात 32 सफाई कर्मी बीते चार माह से मासिक वेतन को भटक रहे हैं। मासिक वेतन नहीं मिलने के कारण सफाई कर्मियों ने रविवार से कामबंद हड़ताल शुरू कर दी। नाराज कर्मी वेतन दिलाने की मांग को लेकर नगर पंचायत के मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठ गए। वहीं सफाई कर्मियों की कामबंद हड़ताल के कारण फरिहा में आबादी क्षेत्र एवं मुख्य बाजारों में गंदगी का आलम है। क्षेत्रीय लोगों ने भी नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की मांग की है। धरना पर बैठने वाले सफाई कर्मियों में आलोक,संजय, वीरु, रजनी देवी, गुड्डी देवी आदि शामिल हैं।

ईओ लंबे समय से नदारद, चैयरमैन का फोन बंद-
सफाई कर्मी सौरभ के अनुसार नगर पंचायत में तैनात ईओ विपिन कुमार लंबे समय से नदारद हैं। जबकि नगर पंचायत चेयरमैन व उनके प्रतिनिधि फोन नहीं उठा रहे हैं। इस कारण वे अपनी समस्या भी उन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत फरिहा में ईओ के नहीं आने के कारण सफाई कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल पा रहा है। इस कारण हड़ताल कर दी है। समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। ताकि सफाई कर्मचारियों की समस्या का निदान हो सके। -रेखा देवी, चेयरमैन नगर पंचायत फरिहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें