फिरोजाबाद। चीफ फायर ऑफीसर जशवीर सिंह के निर्देशन में फायर ब्रिगेड की टीमें शहर से लेकर गांव तक सैनिटाइजेशन का काम कर रहीं है। फायर टेंडर में मोटर लगाकर गलियों के साथ बाजारों को सैनिटाइज किया जा रहा है। मंगलवार को सीएफओ के निर्देशन में फायर विभाग की टीम ने नगला बरी से नगला मिर्जा बड़ा तक मुख्य मार्ग, नगला मिर्जा बड़ा से मुख्य मार्ग बंबा रोड, वार्ड नंबर तीन नगला मिर्जा बड़ा, वार्ड संख्या पांच सरजीवन नगर की लिंक गलियां के अलावा जिला जेल प्रांगण का समूचा परिसर, कोटला रोड नवीन मंडी प्रांगण, जलेसर रोड फिरोजाबाद के साथ ही आस-पास के एरिया को सैनिटाइज किया गया। सीएफओ जशवीर सिंह ने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है।