फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगुना देवी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 38 दिन बाद वृद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मूलरूप से सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला मुकुंद भदान निवासी सगुना देवी (50) पत्नी गोरेलाल की सात नवंबर की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतका के छोटे बेटे नीत प्रताप ने अपनी भाभी सुनीता देवी उसके भाई लवकुश और जीजा राजकुमार सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने राजकुमार और सुनीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि रामगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान सैलई चौराहा से लवकुश को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आए लवकुश ने बताया कि मृतका सगुनादेवी उसकी बहन सुनीता देवी के नाम जमीन नहीं कर रही थी। इसलिए उसकी हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें