फिरोजाबाद स्टेशन पर चेकिंग करती आरपीएफ और जीआरपी की टीम। स्त्रोत आरपीएफ
- फोटो : फिरोजाबाद स्टेशन पर चेकिंग करती आरपीएफ और जीआरपी की टीम। स्त्रोत आरपीएफ
- छठपूजा के मद्देनजर चला अभियान, रेल यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ न रखने के लिए किया जागरूक
फिरोजाबाद। छठपूजा को लेकर स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव बना हुआ है। आरपीएफ और जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से फिरोजाबाद स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ज्वलनशील पदार्थ साथ न ले जाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान आरपीएफ निरीक्षक नरेश कुमार व जीआरपी फिरोजाबाद उपनिरीक्षक राहुल देव ने बम डिस्पोजल दस्ता के साथ रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, बुकिंग कार्यालय व रेलवे ट्रैक और रेल परिसर में बारीकी से चेकिंग की। संवाद