फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस-डे पर बच्चों का धमाल

Tue, 22 Dec 2015 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
यंग स्कॉलर्स एकेडमी प्रांगण में क्रिसमस-डे हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक डा. एके आहूजा एवं निदेशक डा. संजीव आहूजा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर उनका वंदन किया। इस मौके पर डा. आहूजा ने कहा कि हमारे देश में सभी धर्मों के लोग रहते हैं। सभी पर्व सभी लोग मिलकर मनाते हैं। जिस प्रकार सेंटा क्लॉज ने गिफ्ट बांटकर बच्चों एवं दूसरे के दुखों को दूर किया उसी प्रकार हमें भी दूसरों की सहायता करके उनके मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर नौनिहालों ने मैरी, सेंटा, जोसेफ फेरीज एवं अन्य का स्वरूपों को धारण कर सभी का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या पूजा कपूर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद रंग भरो प्रतियोगिता एवं ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें