फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्कूल संचालक के घर से दो लाख रुपये लूट ले गए लुटेरे

Fri, 21 Jul 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एक स्कूल संचालक के घर से दो लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। देर रात तक इस मामले को लेकर उत्तर थाने में रात एक बजे तक आलाधिकारों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार देर शाम की है। प्रेमवीर यादव निवासी दुर्गानगर अपने घर के बराबर में बनी बिल्डिंग में प्राइमरी स्कूल का संचालन करते हैं। देर शाम को अचानक कुछ लोग प्रेमवीर यादव के मकान पर आ धमके। पीड़ित के अनुसार अचानक आए लोगों ने प्रेमवीर को डरा धमका कर अपने कब्जा में ले लिया। अलमारी में रखी करीब दो लाख की नकदी को लेकर फरार हो गये। प्रेमवीर यादव के अनुसार उन्होंने किसी परिचित के यहां पर बीसी डाली थी। उक्त रकम का भुगतान उन्हें मिला था। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरा बंद होने के कारण घटना में शामिल लाेगों की पहचान नहीं हो पाई। इस मामले में थाना पुलिस ने तीन लोगाें के विरुद्ध जबरन घर में घुस कर लूट का मामला दर्ज किया है। एसओ उत्तर कमलेश सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें