फिरोजाबाद। शिकोहाबाद से सैंया जाने वाली रोडवेज बस सेवा पिछले करीब छह माह से बंद है। इसके चलते लोगों को डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ता है। ग्रामीण इन वाहनों में लटककर यात्रा करते हैं। शिकोहाबाद डिपो से सैंया तक रोडवेज बस संचालित की जा रही थी। यह बस शिकोहाबाद से फिरोजाबाद, फतेहाबाद, पिनाहट होते सैंया तक जाती थी। इससे शिकोहाबाद क्षेत्र के लोगों को सीधे आगरा के ग्रामीण इलाके से जुड़ाव हो गया था। सैया पिनाहट से करीब 30 किलोमीटर है। करीब छह माह से रोडवेज की यह बस सेवा बंद होने से लोगों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एआरएम प्रेमपाल सिंह का कहना है कि शिकोहाबाद से सैंया पिनाहट के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। लेकिन सवारियां कम निकलने के कारण इसको बंद कर दिया गया है। हमारा प्रयास होगा कि दोबारा सर्वे कराके यदि यात्रियों की संख्या ठीक होगी तो फिर से चालू करने की स्वीकृत ली जाएगी।