फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मंडलायुक्त की नाराजगी के बाद सड़कों की मरम्मत शुरू

Thu, 12 Sep 2024 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लंबे समय से खस्ताहाल औद्योगिक आस्थान की सड़कों की दशा सुधार का काम बीते मंगलवार से शुरू हो गया। उद्यमियों की शिकायत के बाद मंडलायुक्त आगरा ने सड़कों की दशा सुधार में हो रही लेट लतीफी पर नाराजगी जताई थी।यूपीसीडा के औद्योगिक आस्थान की कई सड़कें लंबे समय से खस्ताहाल थीं। हालांकि सड़कों की दशा सुधार के लिए टेंडर प्रक्रिया छह माह पूर्व पूरी करा ली गई थी। ठेकेदार की ओर से सड़क सुधार के कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी। उद्यमियों की शिकायत पर मंडलायुक्त आगरा रितु माहेश्वरी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी। मंडलायुक्त की नाराजगी के बाद यूपीसीडा क्षेत्रीय कार्यालय ने सड़क सुधार का काम शुरू करा दिया। अध्यक्ष द ऑनर्स ऑफ इंडस्ट्रीरियल कॉपरेटिव सोसायटी राजकुमार शर्मा के अनुसार सड़क की दशा खराब होने के कारण उद्यमियों को माल की ढुलाई व भारी वाहनों के आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें