रिया अग्रवाल सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट)
- फोटो : रिया अग्रवाल सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट)
फिरोजाबाद। सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) परीक्षा का परिणाम रविवार शाम घोषित किया गया, जिसमें जैन नगर की रिया अग्रवाल ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रिया अग्रवाल, मनीष अग्रवाल की पुत्री हैं और इंजीनियर एससी अग्रवाल की पौत्री हैं। उन्होंने परीक्षा में कुल 175 अंक प्राप्त कर किए हैं। परिजन ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और रिया को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद