चूड़ी ट्रांसपोर्टर भी भुखमरी की कगार पर फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश चूड़ी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सरफराज दादा ने की। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश चूड़ी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में लगभग 200 से अधिक चूड़ियों के ट्रक समस्त भारत के लिए जाते है। परंतु वह 40 दिन से चूड़ी से लदे ट्रक खड़े हुए है। जिसको लेकर ट्रक मालिकों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ट्रकों का संचालन न होने कारण टैक्स जमा करने के साथ ही फाइनेंस की किश्त तक जमा नहीं हो पा रही है। ट्रक मालिकों के साथ पल्लेदारों को भी भूखमरी की कगार पर पहुंच गए है। महासचिव विनोद माहेश्वरी ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान गौरी शंकर, अनुभव माहेश्वरी, वसीम भाई, अनमोल जैन, सुधीर तैलंग आदि उपस्थित रहे।