फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संपत्ति के विवाद में सेवानिवृत्त महिला अधिकारी को पीटा

Tue, 09 May 2023 04:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति के विवाद में सेवानिवृत्त महिला अधिकारी को पीटा
विज्ञापन

फिरोजाबाद। पारिवारिक संपत्ति विवाद में परिजन ने एक महिला को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला केंद्रीय नगर विकास विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी है।
विज्ञापन

आशा चंद्रा (65 वर्ष) निवासी शकरपुर दिल्ली केंद्रीय नगर विकास विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। आशा चंद्रा की ससुराल कस्बा बसई मुहम्मदपुर में है। आशा चंद्रा अपनी ससुराल बसई मुहम्मदपुर आईं थीं। मंगलवार को पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर उनका ससुरालीजन से विवाद हो गया। आरोप है कि ससुरालीजन ने उन्हें पीट दिया। महिला ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें