फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसे में घायल सेवानिवृत्त शिक्षक की उपचार के दौरान मौत

Thu, 29 Aug 2024 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के विभव नगर निवासी वीरेंद्र शर्मा (66) सेवानिवृत्त शिक्षक थे। 23 अगस्त को वह किसी से शिकोहाबाद की ओर स्कूटी से गए थे। वहां से वापस आते समय मटसेना थाना क्षेत्र के कनैटा चौराहा सपा कार्यालय के पास पीछे से बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया। जानकारी पर परिजन भी अस्पताल आ गए। हालत गंभीर होने पर वृद्ध को आगरा रेफर कर दिया। तभी से निजी अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। बुधवार को उपचार के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। परिजन शव को वापस यहां ले आए। सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। मामले में मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया था। कुछ धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें