फिरोजाबाद। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने सीओ स्तर पर फेरबदल किए हैं। जयबिंद कुमार गुप्ता (सहायक पुलिस अधीक्षक) को सीओ शिकोहाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जयबिंद आईपीएस अधिकारी हैं और मथुरा से स्थानांतरित होकर आए हैं। वहीं, सीओ शिकोहाबाद शेखर सेंगर को सीओ अपराध के साथ-साथ थाना साइबर क्राइम व साइबर सेल का पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है। अमरीश कुमार को अब क्षेत्राधिकारी यातायात का प्रभार दिया गया है। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को अपने नए प्रभार वाले क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कर पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संवाद