फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट

Fri, 18 Aug 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव पीपरिया निवासी राजकुमार की 26 वर्षीय पत्नी पप्पी की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मामले में मायका पक्ष द्वारा हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया था। शुक्रवार देर शाम मृतका के पिता महेंद्र सिंह निवासी खांद का पुरा थाना फतेहाबाद आगरा ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका आरोप है कि चार दिसंबर 2017 को उन्होंने पुत्री का विवाह राजकुमार से किया था। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए उसे परेशान करते थे। उन्होंने पति राजकुमार, ससुर सालिगराम, सास बैजंती व देवर पवन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें