फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवक को गोली मारने के मामले में चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Mon, 13 Nov 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टूंडला। पशुओं की रोकथाम के लिए खेत की मेड़ पर खंबे लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष के युवक को मारने मारने के मामले में पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना नगला सिंघी के गांव लांघी में शनिवार शाम को अपने खेत की मेढ़ पर निराश्रित पशुओं के खेत में प्रवेश न करने देने को तारों की बाढ़ लगाने के दौरान गांव निवासी 21 वर्षीय दिनेश यादव का गांव के ही पंकज से विवाद हो गया था। शनिवार शाम को अपने खेत की मेड़ पर तार लगाने के लिए निराश्रित जानवरों को रोकने के लिए खंबा लगा रहा था। विवाद इतना बढ़ा था कि पंकज उर्फ विजय ने गोली मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में रविवार को घायल दिनेश के चचेरे भाई सुनील कुमार दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव विमल, टिंकू उर्फ मोहन, अजय व पंकज उर्फ विजय शनिवार शाम को परिवार के लोगों को गाली-गलौज करने लगे। चचेरे भाई दिनेश के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की तथा पंकज उर्फ विजय ने जान से मारने की नीयत से सीने में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। थाना प्रभारी क़पाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें