फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न मानदेय मिला न भवन का किराया

Wed, 05 Apr 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नगर विधायक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पं. राजेश शर्मा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नगर विधायक को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याआें के निदान की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि बाल विकास पुष्टाहार विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। अरांव ब्लाक में एक वर्ष से मानदेय नहीं मिला है। वहीं छह माह से भवन किराया नहीं दिया गया। ऐसे में केंद्र संचालन में दिक्कत आ रही है। नया भवन किराया अभी तक लागू नहीं किया गया। पुष्टाहार की चोरी के आरोपी चपरासी को अभी तक नहीं पकड़ा गया है। शासन से आने के बाद भी ढुलाई का पैसा नहीं दिया गया। हॉट कुक्ड योजना से खिलवाड़ किया जा रहा है। हौसला पोषण की राशि प्रधानों के खातों में जाने से बंदरबांट हो जाता है। लाभार्थी वंचित रह जाते हैं। वर्षों पुराने स्टाफ का तत्काल ट्रांसफर कराया जाए। शासन के आदेश के बावजूद केंद्रों पर पुष्टाहार नहीं भिजवाया जाता। बढ़ा मानदेय तत्काल दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में आशमा कुलश्रेष्ठ, शिर्मिला गुप्ता, सुषमा, सुनीता, नयन तारा, श्रद्धा सिंह, रेखा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें