फिरोजाबाद। मंगलवार को भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता द्वारा 27 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। इसमें पांच किलो आटा, दो किलो चावल के साथ अन्य राशन सामग्री भी शामिल रही। राशन वितरण के दौरान अनिल ठाकुर, देवेंद्र राजपूत, राखी गुप्ता, मनीष कुमार, मुकेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।