फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमल फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन सामग्री व मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फ़िरोज़ाबाद।कोरोना वायरस महामारी से हमारा पूरा देश जंग लड़ रहा है वहीं लॉकडाउन के चलते एलान नगर,इन्द्रा नगर,न्यू रामगढ़,पीपल नगर के गरीब एवं असहाय जरूरतमंद परिवारों को आज कोमल फाउंडेशन द्वारा राशन  सामग्री(आटा,दाल,चीनी,चावल,मसाले,सरसों का तेल,नहाने व कपड़े वाले साबुन,सूखा अमूल दूध,चाय पत्ती,आलू,प्याज,महिलाओं हेतु सैनेटरी पैड) एवं मास्क का वितरण पीपल नगर,फिरोजाबाद में किया गया। कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि हमारा प्रयास है कि लॉकडाउन के चलते कोई भी जरूरतमंद गरीब भूखे पेट ना रहे इसी सोच के साथ आज कोमल फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री एवं मास्क व  सब्जियों का वितरण किया है तथा सभी से अपील भी की है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन सही ढंग से करें ! जिससे हम सभी इस महामारी से निजात पा सके तथा कोमल फाउंडेशन निरंतर जरूरतमंद परिवारों की मदद कर रहा है। इस दौरान हरिनारायण,विपिन कुमार,अंकित कुमार,संजीव शंखवार,शिवम कुमार,कृष्णा गुप्ता का राशन वितरण में विशेष सहयोग रहा है !
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें