फिरोजाबाद। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता द्वारा बृहस्पतिवार को 61 परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। राशन सामग्री उन परिवारों को उपलब्ध कराई गई। जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं थे। इस दौरान दिनकर, मधुकर, अनिल ठाकुर, केके गांधी, राखी गुप्ता (पार्षद), रामवती देवी, मनीष राठौर, विनीत गुप्ता जी, देवेंद्र राजपूत, राजेंद्र गुप्ता, गिर्राज यादव आदि शामिल रहे।