फिरोजाबाद। गांधी लोहिया विचार मंच की एक बैठक जिलाध्यक्ष डा. बलवीर सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रदेश महासचिव गिरीश जोशी ने कहा कि जिन गरीब बेसहारा लोगों के पास रहने को घर नहीं है और उनके पास रहने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर प्रशासन अपने स्तर से मदद पहुंचाने का काम करें। जिससे यह लोग भूखे न रहे। यह परिवार नगर निगम की सीमा में निवास करते है।