फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर प्रणाली से होगा डोर टू डोर पुष्टाहार वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों व धात्री महिलाओं को डोर टू डोर पुष्टाहार वितरण हेतु रोस्टर प्रणाली जारी की गई है। पुष्टाहार वितरण आगामी 20 अप्रैल तक विभिन्न परियोजनाओं पर निर्धारित तिथियों में किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह के अनुसार छह माह एवं छह माह से पांच वर्ष आयु वर्ग के पंजीकृत बच्चों एवं धात्री महिलाओं को परियोजनावार रोष्टर प्रणाली से पुष्टाहार का वितरण होगा। रोस्टर प्रणाली के तहत जसराना ब्लाक के सभी 134 केंद्रों से जुड़े बच्चों को 13 से 16 अप्रैल तक,शहर प्रथम फिरोजाबाद में 219 केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को 13,16 और 17 अप्रैल, शहर द्वितीय के 442 केंद्रों से जुडे़ 13,16 और 20 अप्रैल, कोटला में 226 केंद्रों से जुडे बच्चों को 16 व 17 अप्रैल को, एका में 240 केंद्रों से जुडे बच्चों को 15,16व 17 अप्रैल को,मदनपुर ब्लाक के 225 केंद्रों से जुडे़ बच्चों को 16,17 व 18 अप्रैल को, अरांव ब्लाक के 138 केंद्रों से जुड़े बच्चो को 14 व 16 अप्रैल, टूंडला ब्लाक में 233 केंद्रों के बच्चों को 14,15,16 व 17 अप्रैल को एवं खैरगढ ब्लाक में 195 केंद्रों पर 16,17 व 18 अप्रैल को डोर टू डोर पुष्टाहार का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें