फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Tue, 20 Jun 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुरी की तर्ज पर झूमते नाचते भक्ति में सराबोर भक्त व पुष्पवर्षा के बीच जगन्नाथ की रथयात्रा सुहानगरी में धूमधाम से निकाली गई। रथ पर सवार बलभद्र, सुभद्रा व जगन्नाथ अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकले। रथ को भव्य रूप देने के साथ ही भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। पुरी की तर्ज पर रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही और रास्ते भर स्वामी के जयकारे लगते रहे।जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव समिति के तत्वावधान में मंगलवार को बैंडबाजे के साथ निकाली गई रथयात्रा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रास्ते भर भगवान जगन्नाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। रथयात्रा का शुभारंभ मुख्यअतिथि डा. राकेश अग्रवाल, उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल, पीके जिंदल, संतोष अग्रवाल, विपुल बंसल द्वारा भगवान की आरती उताकर किया। रथयात्रा राधाकृष्ण मंदिर से शुरु हुई। जो घंटाघर चौराहा, सेंट्राल चौराहा, जलेसर रोड़, बर्फखाना चौराहा, शिवाजी मार्ग, डाकखाना चौराहा, ब्राह्मण धर्मशाला, सरक्यूलर रोड, छोटे हनुमान मंदिर होते हुए कैलादेवी मंदिर पर संपन्न हुई। रथयात्रा में महाराष्ट्र के कलाकारों ने चौराहों पर रंगोली बनाकर प्रदर्शन किया। उड़ीसा के कलाकारों द्वारा मार्ग में ढोल नगाड़ों के साथ उड़ी नृत्य का प्रदर्शन एवं गुजरात के कलाकारों द्वारा डांडिया नृत्य का प्रदर्शन रथ के साथ किया। मार्ग में अनेक भक्तों ने आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया। समिति के मंत्री विवेक अग्रवाल, संयोजक सुधीर अग्रवाल, संरक्षक दयाशंकर गुप्ता, एसी अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, वेदप्रकाश अग्रवाल, त्रिभुवन कुमार, अजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें