फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच ने एनसीपी विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 04 Jan 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच (छात्र संगठन) ने महाराष्ट्र की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि विधायक ने भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। कार्यकर्ताओं ने ब्रजप्रांत प्रभारी दीपक कुशवाह के नेतृत्व में जुलूस निकालने के बाद एसआरके काॅलेज के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान मंच के जिलाध्यक्ष अनिकेत जैन ने कहा कि विधायक जितेंद्र आव्हाद ने भगवान श्रीराम पर 14 वर्ष वनवास काल में मांसाहार का सेवन कर जीवन यापन करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर टिप्पणी करना फैशन बन गया है। मीडिया प्रभारी विशाल कश्यप ने केंद्र सरकार से आरोपी विधायक पर एनएसए के तहत कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही किसी भी धर्म पर टिप्पणी करने वालों के लिए विशेष कानून बनाने की मांग की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विकास दिवाकर, जिला महासचिव सत्यनारायण शर्मा, करण कुशवाहा, अश्विनी कुशवाहा, आकाश शर्मा, योगेंद्र सिंह, विजय कुमार, रजत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें