फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने कुर्बानी का किया विरोध, गोशाला में गायों को खिलाए फल

Thu, 29 Jun 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने ईद उल अजहा पर जानवरों की कुर्बानी का विरोध करते हुए गायों को भोजन खिलाया। उन्होंने कहा कि यह भोजन खिलाने का अभियान राष्ट्रीय मुस्लिम मंच लगातार तीन दिन तक चलाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूफी हसन कादरी ईद उल अजहा के मौके पर अपने साथियों के साथ गोशाला पहुंचे। उन्होंने ईद उल अजहा के मौके पर जानवरों की कुर्बानी करने के बजाय सीधे गायों को भोजन कराने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश कुमार के निर्देश पर हमारे संगठन ने निर्णय लिया है कि हम जानवरों की कुर्बानी नहीं करेंगे। बल्कि उनको भोजन कराने का काम करेंगे। मंच के द्वारा यह क्रम लगातार तीन दिन तक चलेगा। उन्होंने कहा समाज के युवा वर्ग को भी इसके लिए प्रेरित करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें